Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तेलीबांधा स्थित जिम में लगी आग, उपकरण जलकर खाक…

रायपुर: 09 जुलाई 2025

तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित गोल्ड जिम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। तेज लपटें उठती देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में जिम के उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version