Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भाजपा नेता संजू नारायण सिंह ठाकुर ने की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस व उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात…

मुंबई: 09 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यसमिति के सदस्य संजू नारायण सिंह ठाकुर ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राज्य में नक्सल मोर्चे पर चल रहे ऑपरेशनों की जानकारी साझा की।

चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे ने छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के लिए चल रहे अभियानों की सराहना की और राज्य सरकार की रणनीति को प्रभावी बताया। दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक रुचि दिखाई।

यह भी पढ़े : बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर राहत, 2003 की सूची फिर से मान्य, 4.96 करोड़ मतदाता सीधे शामिल…

संजू नारायण सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे दोनों नेताओं ने ससम्मान स्वीकार किया।

भाजपा नेता ठाकुर की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां दो राज्यों के नेतृत्व के बीच आपसी सहयोग और अनुभव साझा करने पर जोर दिया गया।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version