Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तीन मासूमों की डूबने से मौत, शहडोल में भारी बारिश के बाद उफान पर आए नाले में नहाते समय हादसा…

शहडोल : 09 जुलाई 2025

जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब भारी बारिश के कारण उफान पर आए नाले में नहाते समय तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनका चचेरा भाई शामिल है।

घटना शाम करीब छह बजे केरहई टोला के पास उस समय घटी, जब साहिल यादव (9), शौर्य यादव (7) और उनका चचेरा भाई शिवम यादव (10) बारिश से उफान पर आए नाले में नहा रहे थे। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव बहुत तेज था, जिसकी चपेट में आकर तीनों बच्चे डूब गए।

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नहीं बची जान

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। तीनों को पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : भारत बंद आज, लेबर कोड और निजीकरण के विरोध में हड़ताल, बैंक-परिवहन सेवाएं प्रभावित…

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने बारिश के चलते नदियों और नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर बच्चों को जल स्रोतों से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version