Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अखरा पीएमश्री स्कूल में शिक्षक की मांग को लेकर पालकों ने किया तालाबंदी…

पाटन : 09 जुलाई 2025

नगर के अखरा वार्ड स्थित पीएमश्री प्राथमिक शाला में मंगलवार सुबह पालकों ने शिक्षक की मांग को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार में ताला जड़ दिया। बारिश के बीच शिक्षक व छात्र भी बाहर खड़े रहे। बाद में बच्चों को पास के देवांगन भवन में ठहराया गया।

करीब दो घंटे बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे मौके पर पहुंचे और पालकों को समझाइश दी। उन्होंने बुधवार को चर्चा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद पालकों ने ताला खोला।

बताया गया कि स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक 166 छात्र हैं, लेकिन शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू का अन्यत्र तबादला हो गया है, जिससे शिक्षकों की संख्या कम हो गई है। पालकों ने चेताया कि जब तक शिक्षक की नियुक्ति नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version