Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज रायपुर में छात्रा से यौन शोषण का आरोप, डॉक्टर पर FIR…

रायपुर : 06 जुलाई 2025
रायपुर मेडिकल कॉलेज रायपुर में एक सीनियर डॉक्टर पर छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना 2 से 10 जनवरी के बीच की बताई गई है। छात्रा की शिकायत पर डॉक्टर को HOD पद से हटाया गया। शुक्रवार रात पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 और 75 के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया है। कॉलेज की विशाखा समिति ने जांच कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। मामला जांच में है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version