Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बेमेतरा: 1953 बच्चों को मिला सुपोषण, एनआरसी बना सामाजिक सशक्तिकरण का केंद्र…

रायपुर, 5 जुलाई 2025

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में बेमेतरा जिले के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) ने अब तक 1953 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर किया है। जिला अस्पताल स्थित एमसीएच बिल्डिंग में 1 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विशेष पोषक आहार और निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पीएम सूर्य घर योजना से बाराद्वार में सौर ऊर्जा से रोशन घर…

यहां बच्चों को 15 दिन तक थेराप्यूटिक फूड, फार्मूला मिल्क, खिचड़ी, हलवा आदि दिया जाता है। माताओं को दो समय का भोजन और 15 दिन बाद ₹2,250 की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम और चिरायु टीम के माध्यम से सरल प्रक्रिया से बच्चों की भर्ती की जाती है। यह पहल बेमेतरा को कुपोषण मुक्त जिला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Exit mobile version