Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला; 2200 करोड़ के घोटाले में 28 अफसरों को कोर्ट में पेश होने का नोटिस…

रायपुर : 05 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW/ACB) ने आबकारी विभाग से जुड़े 28 अधिकारियों को आज सुबह 11 बजे विशेष न्यायालय रायपुर में पेश होने का नोटिस दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सभी अधिकारी अपने वकीलों के साथ अदालत में पेश होंगे। इन अफसरों को सीधे गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि ये राजपत्रित अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। आगे की कार्रवाई विशेष न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगी।

इससे पहले 18 अप्रैल को आबकारी विभाग ने अभियोजन की स्वीकृति विधि विभाग को भेजी थी, जिसे 20 मई को मंजूरी मिल गई। इसके बाद ईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूरक चालान की तैयारी शुरू की और अब कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े : बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़, घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी…

गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, अलेख राम सिदार, प्रकाश पाल, ए.के. सिंग, आशीष कोसम, जे.आर. मण्डावी, राजेश जयसवाल, जी.एस. नुखटी, जे.आर. पैकरा, देवलाल वैद्य, ए.के. अनंत, वेदराम लहरे, एल.एल. ध्रुव, जनार्दन कोरव, अनिमेष नेताम, विजय सेन, अरविंद पाटले, प्रमोद नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास गोस्वामी, इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन भिंग, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनीक, मोहित जयसवाल, नीलू नोतानी और मंजू कसेर।

ईओडब्ल्यू/एसीबी की जांच में घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। आगे और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version