Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रेलवे टिकट दलालों पर शिकंजा: “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत अब तक 756 गिरफ्तारियां, ₹2.43 करोड़ के टिकट जब्त…

बिलासपुर, 4 जुलाई 2025

ई-टिकट की सुविधा के जरिए यात्रियों को घर बैठे आरक्षण की सुविधा तो मिली है, लेकिन इसका दुरुपयोग कर अवैध टिकट दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। इसी के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में वर्ष 2023 से जून 2025 तक कुल 756 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है और ₹2.43 करोड़ मूल्य के टिकट जब्त किए गए हैं।

वर्ष 2023 में 292 दलालों से ₹82.80 लाख, 2024 में 328 दलालों से ₹1.27 करोड़ और वर्ष 2025 के जून माह तक 136 दलालों से ₹33.30 लाख मूल्य के टिकट जब्त किए गए।

यह कार्रवाई तीनों मंडलों में हर माह दो से तीन विशेष ड्राइव चलाकर की जा रही है। आरपीएफ का उद्देश्य वास्तविक यात्रियों को आरक्षित सीटें उपलब्ध कराना और टिकट की कालाबाज़ारी को रोकना है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version