Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

किसान-जवान-संविधान जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक सम्पन्न…

रायपुर: 04 जुलाई 2025

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस बैठक में आगामी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आगमन पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस दिन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में “किसान-जवान-संविधान” नामक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खड़गे जी छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करेंगे। यह जनसभा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों और आमजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव रखे और जिम्मेदारियाँ साझा कीं। यह जनसभा प्रदेश की राजनीति में एक नया संदेश देने वाली होगी, जिसमें किसानों, युवाओं और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version