Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

लूडो किंग के जरिए सट्टा: बिलासपुर में MP के 4 सटोरिए गिरफ्तार, 20 लाख का लेनदेन मिला…

बिलासपुर: 04 जुलाई 2025 (भुषण)

सरकंडा थाना क्षेत्र की स्वर्णिम इरा कॉलोनी में पुलिस ने मध्यप्रदेश से आए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जो लूडो किंग गेम और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। आरोपियों में मुख्य सरगना राहुल छाबड़ा (निवासी शहडोल, MP) सहित सुमित चंदवानी, ओमप्रकाश नगवानी और मोहित बर्मन शामिल हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहे हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ‘श्याम लूडो किंग’ नामक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर खास कोड के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हार-जीत का दांव लगवा रहे थे।

स्वर्णिम इरा कॉलोनी के एक किराए के मकान पर छापा मारकर पुलिस ने पांच मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें करीब 20 लाख रुपये के लेनदेन और हिसाब-किताब के डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं। सरकंडा पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लिंक की तलाश में गहराई से जांच कर रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version