Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मानवता की मिसाल बनी मितानिन, प्रसूता को पीठ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल…

जशपुर, 4 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सुदूर गांव में मितानिन बिफनी बाई ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। मनोरा विकासखंड के ग्राम सतालूटोली में लगातार बारिश के कारण गांव की पुलिया बह गई थी, जिससे एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। ऐसे में प्रसव पीड़ा से जूझ रही संगीता बाई की मदद के लिए मितानिन बिफनी बाई आगे आई।

रात में संगीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। बिफनी बाई ने न सिर्फ घर में सुरक्षित प्रसव करवाया, बल्कि अगली सुबह परिवार के साथ मिलकर जच्चा को पीठ पर लादकर नदी पार कर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनक्यारी पहुंचाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस जात्रा ने बताया कि संगीता और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके समर्पण को दर्शाती है। कठिन परिस्थितियों में भी मितानिनों की तत्परता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ साबित हो रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version