Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रिश्वत लेते तहसील में पदस्थ बाबू वीरेंद्र तुरकाने गिरफ्तार…

दुर्ग: दुर्ग जिले के बोरी तहसील में पदस्थ कर्मचारी वीरेंद्र तुरकाने को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 17,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक किसान से जमीन नामांतरण के नाम पर घूस की मांग की थी। पीड़ित किसान की शिकायत पर ACB ने कार्रवाई करते हुए नोटों पर रसायन लगाकर जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी कर्मचारी यदि काम के बदले पैसे मांगे तो इसकी शिकायत जरूर करें, क्योंकि घूस लेना और देना दोनों ही अपराध हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version