Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कवर्धा में एक करोड़ का गुटखा जब्त;दिल्ली से ओडिशा जा रहा था ट्रक, कुकदूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…


कवर्धा: कबीरधाम जिले की कुकदूर पुलिस ने गुरुवार को गुटखा और तंबाकू की एक बड़ी अवैध खेप जब्त करते हुए तस्करी पर करारा प्रहार किया। जिले के पोलमी चेकपोस्ट पर की गई नियमित जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए ट्रक में लदा माल करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू भरा हुआ मिला। ट्रक दिल्ली से ओडिशा की ओर जा रहा था, लेकिन माल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या जीएसटी बिल चालक के पास मौजूद नहीं था। डीएसपी पंडरिया भूपत सिंह ने जानकारी दी कि यह ट्रक चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद उसे रोका गया और तलाशी ली गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ट्रक में अवैध नशीले पदार्थ लदे हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹1 करोड़ है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले को आगे वाणिज्यिक कर विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और एनडीपीएस एक्ट तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

तस्करी का गढ़ बनता सीमावर्ती क्षेत्र
कबीरधाम जिला मध्यप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है और चिल्फी-कुकदूर मार्ग पर तस्करी की गतिविधियां अक्सर सामने आती हैं। ऐसे में पुलिस ने इन मार्गों पर बेरिकेडिंग और नियमित जांच तेज कर दी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version