Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भोपाल में 134 करोड़ के GST फर्जीवाड़े का खुलासा, मरवाही से कोयला कारोबारी गिरफ्तार…

मरवाही : 03 जुलाई 2025

भोपाल में 134 करोड़ रुपये के GST घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने छत्तीसगढ़ के मरवाही से कोयला कारोबारी शेख जफर को गिरफ्तार किया है। वह इस फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड विनोद कुमार सहाय के लिए काम करता था, जिसे पहले ही रांची से पकड़ा जा चुका है।

जफर की कंपनियां अंबर कोल डिपो और अनम ट्रेडर्स फर्जी बिलिंग में लिप्त थीं। उसने प्रकाश इंडस्ट्रीज, एमएसपी पावर प्लांट और बीएस सिंघल पावर जैसी बड़ी कंपनियों को भी फर्जी बिल दिए। मरवाही के पास उसका डंपिंग यार्ड है, जहां से चोरी का कोयला भेजा जाता था।

यह भी पढ़े : दुर्गा अष्टमी पर अधिवक्ता परिषद चुनाव की तारीख तय होने पर वकीलों में नाराजगी, तारीख बदलने की मांग…

जांच में अब तक 23 फर्जी कंपनियां और 150 से ज्यादा बैंक खाते पकड़े गए हैं। नेटवर्क में किसी का भी असली व्यापार या स्टॉक नहीं था, फिर भी 512 करोड़ की इनवॉयसिंग की गई। घोटाले की जड़ें महाराष्ट्र तक फैली हैं।

EOW ने जफर के पास से फर्जी दस्तावेज, सीलें और रसीदें जब्त की हैं। अनुमान है कि घोटाला 134 करोड़ से कहीं बड़ा हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version