Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे चार अटल परिसरों का लोकार्पण…

रायपुर : 03 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चार नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण करेंगे। वे आज सवेरे साढ़े नौ बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा जिले के लिए रवाना हुए हैं।

उनका पहला कार्यक्रम पवनी नगर पंचायत में निर्धारित है, जहां वे दोपहर 12:30 बजे पहुंचकर अटल परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12:45 बजे पवनी से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे भटगांव नगर पंचायत पहुंचेंगे और वहां भी अटल परिसर जनता को समर्पित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव का अगला पड़ाव सरसींवा नगर पंचायत होगा, जहां वे दोपहर 3 बजे नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे शाम 3:45 बजे सरसींवा से रवाना होकर शाम 4 बजे सारंगढ़ नगर पालिका पहुंचेंगे और वहां भी अटल परिसर का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़े :वनाधिकार कानून पर संकट, छत्तीसगढ़ में वन विभाग के आदेश के खिलाफ आदिवासी समुदायों का उभार…

कार्यक्रमों के समापन के पश्चात श्री साव शाम 4:45 बजे सारंगढ़ से प्रस्थान कर शाम 7 बजे वापस नवा रायपुर पहुंचेंगे। इस पूरे दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति भी अपेक्षित है। अटल परिसर के निर्माण से नगरीय निकायों में बेहतर प्रशासनिक सुविधा और नागरिक सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version