Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में मिली नई जिम्मेदारी…

रायपुर : 03 जुलाई 2025

भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को लेकर अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। इसके प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में अधिक उपयोग के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का आभार जताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समिति से जुड़ना उनके लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढ़े : बस्तर में लैंडस्लाइड से रेल मार्ग बाधित, दो ट्रेनें रद्द…

गौरतलब है कि हिन्दी सलाहकार समिति मंत्रालय की योजनाओं, दस्तावेजों और कार्यक्रमों में राजभाषा हिन्दी के अधिकतम प्रयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ भाषा संबंधी सुझाव भी देती है। अग्रवाल की नियुक्ति को हिन्दी भाषा के संवर्धन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version