Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट…

रायपुर : 03 जुलाई 2025
प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज सुबह से हल्की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर और सरगुजा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : पूर्व रक्षा सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन…

वहीं बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सूरजपुर और बलरामपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश की संभावना है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version