Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को दिया नोटिस, “मोदी की गारंटी” लागू करने की मांग तेज…

रायपुर : 02 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने “मोदी की गारंटी” लागू करने को लेकर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉक और जिला मुख्यालयों में “वादा निभाओ रैली” निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी अगर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर राज्यव्यापी कलमबंद और कामबंद हड़ताल की जाएगी।

फेडरेशन के संयोजकों ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कर्मचारियों के हित में जो वादे किए गए थे, जैसे कि केंद्र के समान DA/DR देना, लंबित एरियर्स का भुगतान, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करना, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, मितानिनों और अन्य सहयोगी कर्मियों के मानदेय में 50% बढ़ोतरी—उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़े : गौहत्या की साजिश नाकाम, सिरिसगुड़ा में गौमांस समेत चार आरोपी गिरफ्तार…

फेडरेशन ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी निर्णय लेने को बाध्य होंगे। सरकार की चुप्पी से नाराज कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया है कि “मोदी की गारंटी” सिर्फ चुनावी वादा नहीं थी, बल्कि कर्मचारियों की उम्मीद से जुड़ी घोषणा थी, जिसे अब हर हाल में लागू किया जाना चाहिए।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version