Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

गौहत्या की साजिश नाकाम, सिरिसगुड़ा में गौमांस समेत चार आरोपी गिरफ्तार…

जगदलपुर : 02 जुलाई 2025

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के सिरिसगुड़ा पंचायत अंतर्गत कांडकीपारा में गौहत्या की साजिश रचने वालों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। कार्यकर्ताओं से मिली गोपनीय सूचना पर बड़ांजी पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गौमांस के अवशेष बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुधराम मंडावी, सुखराम कश्यप, चंद्रशेखर मंडावी और मानसिंह मंडावी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा गया गौमांस, खाल, सिर, पूंछ और पैर जब्त किया है। बरामद किए गए सभी अवशेषों को पशु चिकित्सा विभाग परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुष्टि के बाद इनका विधिवत अंतिम संस्कार भी किया गया।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में ₹2161 करोड़ का शराब घोटाला, हर माह दो बड़े नेताओं को मिलते थे ₹10-10 करोड़; ईओडब्ल्यू का बड़ा खुलासा…

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने लोहंडीगुड़ा क्षेत्र से एक बैल खरीदा था, जिसे खाने और बेचने के उद्देश्य से काटा गया। योजना के मुताबिक इसे 30 भागों में बांटा जाना था। बड़ांजी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गौवंश प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version