Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राजधानी में नगर निवेश विभाग की बड़ी कार्रवाई, अविनाश डेवलपर्स की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर…

रायपुर : 01 जुलाई 2025

राजधानी के जोन-8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड में नगर निवेश विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया। यह अवैध निर्माण केडिया बिजनेस पार्क के पास अविनाश डेवलपर्स द्वारा किया जा रहा था। बिना किसी विकास अनुज्ञा एवं नगर निगम की स्वीकृति के लगभग 12 एकड़ भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, अविनाश डेवलपर्स द्वारा नियमों को दरकिनार कर जमीन पर अवैध सीसी रोड एवं मुरूम रोड का निर्माण कराया जा रहा था। नगर निवेश विभाग को इस अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से इन सड़कों को काटकर अवैध निर्माण पर रोक लगाई।

यह भी पढ़े : रिश्वत लेते पकड़े गए नायब तहसीलदार को तीन साल की सजा, कोर्ट ने कहा- ऐसे अफसरों से व्यवस्था पर से उठता है भरोसा…

इस कार्रवाई में जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता सहित नगर निवेश विभाग और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति के की गई किसी भी प्लॉटिंग या विकास कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निवेश विभाग की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की सतर्कता को जरूरी कदम बताया।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version