Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर चली थी गोली, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार…

राजनांदगाँव : 01 जुलाई 2025

राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वह आदतन अपराधी है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 106 अपंजीकृत रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स चिन्हित, RERA ने भेजे नोटिस…

यह घटना 11 जून की शाम को हुई थी, जब ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन का विरोध किया तो रेत माफियाओं ने फायरिंग कर दी। इसमें तीन ग्रामीण घायल हुए थे, जिनमें रोशन मंडावी की हालत गंभीर थी।

पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जेसीबी चालक, वाहन मालिक और अन्य शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version