Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

वाणिज्यिककर विभाग के विशेष आयुक्त श्री टी एल ध्रुव को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई…

रायपुर, 1 जुलाई 2025

वाणिज्यिक कर विभाग के विशेष आयुक्त श्री टी एल ध्रुव को उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर वाणिज्यिककर भवन नया रायपुर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में आयुक्त वाणिज्य कर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री ध्रुव की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया, उनके स्वस्थ तथा सुदीर्ध जीवन की कामना की। आयुक्त श्री मीणा ने कहा कि श्री ध्रुव का सरल व्यवहार, कर्तव्य निष्ठा और कार्यशैली अनुकरणीय है।

विदाई समारोह में सहकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर आयुक्त श्री मीणा ने श्री ध्रुव को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री ध्रुव ने इस मौके पर अपने सेवाकाल में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों – कर्मचारियों से मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।

खबरें और भी….

Exit mobile version