Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार वनमंडल में चालक पदों की भर्ती पारदर्शी तरीके से पूरी, वनमण्डलाधिकारी ने दी जानकारी…

बलौदाबाजार : 01 जुलाई 2025

वनमंडल बलौदाबाजार में हल्का और भारी वाहन चालक पदों की भर्ती पूरी तरह से नियमों और पारदर्शिता के साथ की गई है। वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि चयन के लिए कुल 50 अंक निर्धारित थे, जिनमें 40 अंक वाहन परीक्षण (ड्राइविंग व सुरक्षा जांच) और 10 अंक शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के लिए थे। किसी भी उम्मीदवार को 50 से अधिक अंक नहीं दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हल्का वाहन चालक के 3 पद (2 अनारक्षित, 1 अनुसूचित जाति) और भारी वाहन चालक के 2 पद (1 अनारक्षित, 1 अनुसूचित जाति) के लिए भर्ती की गई। हल्के वाहन चालक के लिए 1236 में से 319 पात्र पाए गए, जबकि भारी वाहन चालक के 385 आवेदनों में से 96 पात्र रहे।

यह भी पढ़े :बाल संप्रेक्षण गृह से फरार दो किशोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

कुछ अभ्यर्थियों ने ऐसा अनुभव प्रमाण पत्र लगाया, जिसमें वाहन का प्रकार स्पष्ट नहीं था। ऐसे में लाइसेंस की जानकारी के आधार पर अंक दिए गए और एक जैसे प्रमाण पत्र पर दोनों वर्गों में समान अंक दिए गए। वन विभाग ने प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और नियमानुसार बताया है तथा अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version