Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बाल संप्रेक्षण गृह से फरार दो किशोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

कोरबा : 01 जुलाई 2025

बालको थाने के सामने स्थित नवनिर्मित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के दो अपचारी किशोर फरार हो गए। दोनों शौच का बहाना बनाकर ऊपरी मंजिल स्थित बाथरूम पहुंचे और वहां रोशनदान की जाली तोड़कर पाइप के सहारे नीचे उतरकर भाग निकले। फरार किशोरों में एक चोरी और लूट के आधा दर्जन मामलों में आरोपी है, जबकि दूसरा पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

यह संप्रेक्षण गृह हाल ही में रिसदी के पुराने किराए के भवन से शिफ्ट किया गया था। बाल आयोग की सख्ती के बाद 25 लाख रुपए खर्च कर बालको थाने के लिए बने लेकिन वर्षों से खाली पड़े भवन को रेनोवेट कर नया संप्रेक्षण गृह तैयार किया गया। यह भवन वन विभाग की जमीन पर बना है, जिसे लेकर पहले ही विवाद रहा है।

यह भी पढ़े :पुराने वाहनों पर सख्ती: दिल्ली में 350 टीमें तैनात, पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा ईंधन…

संस्थान की अधिकृत क्षमता 50 बच्चों की है, लेकिन वर्तमान में यहां 55 से ज्यादा बालक निरुद्ध हैं। इनमें अधिकांश जांजगीर-चांपा जिले से हैं, क्योंकि वहां संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था नहीं है। फरार किशोरों में से एक पहले भी रिसदी स्थित भवन से भाग चुका है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है।

फरारी की सूचना पुलिस व किशोर न्याय बोर्ड को दे दी गई है। तलाश जारी है, लेकिन यह घटना दिखाती है कि बाल संप्रेक्षण गृह जैसे संवेदनशील संस्थानों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की सख्त जरूरत है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version