Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में योग्य शिक्षकों की बड़ी नियुक्ति, बस्तर संभाग की बेटियों को भी मिला मौका…


जगदलपुर: 01 जुलाई 2025

शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय (पूर्व बस्तर विश्वविद्यालय) में लंबे समय बाद बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 5 अक्टूबर 2023 से 15 जून 2025 तक चली भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें सहायक प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं प्राध्यापक शामिल हैं। यह नियुक्तियां यूजीसी के मापदंडों और छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ की गई हैं।

विशेष बात यह है कि चयन प्रक्रिया में देशभर से आए दिग्गज विषय विशेषज्ञों ने चयन समिति में भाग लिया और उम्मीदवारों की गहन साक्षात्कार के बाद नियुक्ति की अनुशंसा की। चयन प्रक्रिया की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई अभ्यर्थियों ने इसे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय या आईआईटी की चयन प्रक्रिया जितना चुनौतीपूर्ण बताया।

इस भर्ती में बस्तर संभाग के लिए भी गर्व की बात यह रही कि पहली बार संभाग के सात प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन विश्वविद्यालय में हुआ है, जिनमें चार बेटियां भी शामिल हैं। यह स्थानीय प्रतिभाओं को मिली राष्ट्रीय मान्यता का प्रतीक है।

विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी, लेकिन शिक्षकों की संख्या सीमित होने के कारण लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एक बड़ी चुनौती थी। अब इन नियुक्तियों से न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में इजाफा होगा, बल्कि बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र के विकास की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version