Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

निजी अस्पताल की लापरवाही से महिला की हालत नाजुक, प्रशासन ने अस्पताल सील किया…

महासमुंद : 29 जून 2025

जिले के मातृ केयर हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी सेंटर में इलाज के दौरान लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाइल्स की शिकायत को लेकर भर्ती कराई गई एक महिला के साथ इलाज के दौरान अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर शिवांशीश बेहरा ने बिना महिला डॉक्टर की मौजूदगी के इलाज किया और सोल्डिंग मशीन से गुदा द्वार को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़े :रायपुर में एटीएम से छेड़छाड़ कर एक लाख से ज्यादा की ठगी, दो दिन में गैंग ने रचा खेल…

महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि इलाज पूरी तरह गलत तरीके से किया गया था। महिला के पति प्रशांत साहू ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की। शिकायत पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की। जांच में सामने आया कि अस्पताल में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं, न ही प्रशिक्षित स्टाफ। साथ ही नर्सिंग होम एक्ट का भी उल्लंघन किया जा रहा था।

प्रशासन ने गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी के चलते अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। कलेक्टर ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और लोगों ने निजी अस्पतालों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version