Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला, 6 अफसरों के खिलाफ उद्घोषणा; 29 जुलाई तक कोर्ट में पेश होने का आदेश…

रायपुर : 29 जून 2025

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत 43 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले में रायपुर की स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने राजस्व विभाग के 6 अधिकारियों के खिलाफ उद्घोषणा नोटिस जारी किया है। इन पर रायपुर से विशाखापट्टनम तक 463 किमी फोरलेन सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में फर्जी दस्तावेजों के जरिए मुआवजा बढ़ाकर रकम गबन करने का आरोप है।

आरोपी अधिकारी:

यह भी पढ़े :पुरी रथयात्रा में भगदड़ से मची अफरातफरी…

कोर्ट ने कहा कि आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं। उन्हें 29 जुलाई 2025 तक पेश होने का अंतिम मौका दिया गया है। ऐसा न करने पर गैर-जमानती वारंट, संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज करने जैसी कार्रवाई होगी। राज्य सतर्कता आयोग और ACB की जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। उद्घोषणा नोटिस सार्वजनिक रूप से चस्पा कर प्रचारित किए जाएंगे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version