Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर बम की झूठी धमकी, अफरातफरी के बाद स्थिति सामान्य…

नई दिल्ली: 27 जून 2025

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर गुरुवार तड़के बम की धमकी से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4:42 बजे एक एयरपोर्ट कर्मचारी को एक विमान में बम की धमकी वाला कागज मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विस्तृत तलाशी के बाद किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और अधिकारियों ने इसे झूठी धमकी करार दिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह 4:42 बजे कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। इस घटनाक्रम के कारण टर्मिनल-3 पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

फिलहाल इस मामले में अगली जांच प्रक्रिया जारी है और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा कागज किसने और क्यों छोड़ा।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version