Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई, निलंबित कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही अटैच…

बिलासपुर: 27 जून 2025

बिजली कनेक्शन से जुड़े कार्य के एवज में रिश्वत मांगने वाले विद्युत वितरण विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी जेई कृष्ण कुमार गुप्ता पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने बिजली कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद जेई कृष्ण कुमार गुप्ता ने उससे 15 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से की।

जैसे ही पीड़ित ने तय राशि का इंतजाम किया और जेई के पास पहुंचा, कृष्ण कुमार गुप्ता अपने निजी वाहन में रिश्वत ले रहा था। तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से जेई को निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि में उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अटैच कर दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version