Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 लाख की ठगी, युवती समेत 2 पर केस दर्ज…

बिलासपुर: 22 जून 2025

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार आरोपियों ने 6 बेरोजगार युवकों से 50 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हेमूनगर निवासी मोनिशा सिंह समेत अन्य 5 बेरोजगार युवकों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अंबिकापुर निवासी रजत गुप्ता और दुर्ग निवासी प्रिया देशमुख ने सरकारी विभागों में अच्छी पहचान होने का झांसा दिया था। दोनों आरोपियों ने उनसे कहा कि वे आसानी से विभिन्न विभागों में नौकरी लगवा सकते हैं।

नौकरी के लालच में गंवाए 50 लाख रुपये
युवकों ने अपनी मेहनत से कमाई हुई रकम आरोपियों को सौंप दी। एक पीड़ित को तो बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया गया। जब वह नियुक्ति पत्र लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे तो उसे फर्जी करार दिया गया। इसके बाद जब पीड़ितों ने पैसा लौटाने की मांग की तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे।

पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता मोनिशा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रजत गुप्ता और प्रिया देशमुख के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version