Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर में चाकूबाजों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के साथ निकाला जुलूस…

बिलासपुर, 17 जून 2025:

शहर में बढ़ते अपराध और आम नागरिकों में फैलते खौफ को देखते हुए पुलिस ने चाकूबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई है। पुलिस ने जरहाभाठा क्षेत्र की मिनीबस्ती से 5 कुख्यात चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य नाम ईशु सूर्यवंशी का है, जिसका कुछ दिनों पहले शराब दुकान में चाकू लहराकर लोगों को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस लंबे समय से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर जरहाभाठा इलाके में दबिश देकर पुलिस ने ईशु सूर्यवंशी और उसके चार साथियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से स्टाइलिश चाकू, तलवार, चापड़ और अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हथियारों सहित जुलूस भी निकाला, जिससे इलाके में कानून का खौफ दिखाया जा सके।

सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बहाल करने की दिशा में एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version