Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तोमर ब्रदर्स के दो वसूली एजेंट गिरफ्तार, सूदखोरी और धमकी का खुलासा…

रायपुर : 17 जून 2025

सूदखोरी, वसूली और ब्लैकमेलिंग के मामले में कुख्यात तोमर ब्रदर्स—रोहित और वीरेंद्र तोमर के दो वसूली एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चंगोराभाठा का बंटी सहारे (36) और टिकरापारा का जीतेंद्र देवांगन उर्फ मोनू (24) शामिल हैं। ये दोनों पिछले कुछ सालों से तोमर ब्रदर्स के लिए सूद पर पैसे वसूलने का काम कर रहे थे।

धमकी, वसूली और “विस्टो फाइनेंस” ग्रुप

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर जांच की, जिसमें “विस्टो फाइनेंस” नामक व्हाट्सएप ग्रुप मिला है। इस ग्रुप में तोमर ब्रदर्स के साथ-साथ दिव्यांश सिंह, शुभ्रा तोमर और भावना सहित कई संदिग्ध सदस्य जुड़े हैं। ग्रुप में यह तय किया जाता था कि किस व्यक्ति से, कब और कहां वसूली करनी है। पुलिस को चैट्स और वॉइस रिकॉर्डिंग में धमकियों के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

यह भी पढ़े :PRSU में परीक्षा अव्यवस्था, गलत प्रश्न-पत्र बंटा, परीक्षा रद्द, छात्रों में आक्रोश…

रोहित तोमर, बंटी के मोबाइल से कर्जदारों को धमकाता था और बर्बाद करने की धमकी देता था। बंटी, वसूली के वक्त पीड़ितों को रोहित से फोन पर बात भी करवाता था, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस ने बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में ब्लैकमेलिंग और वसूली की बात कबूल की है। बंटी को हर महीने ₹14,000 और जीतेंद्र को ₹12,000 वसूली के लिए मिलते थे।

कारोबारी से जबरन वसूली, कार भी छीनी

भिलाई के कारोबारी एम. के. वर्मा ने शिकायत की है कि उन्होंने 2016 में रोहित से ₹3 लाख कर्ज लिया था और कुछ महीनों में दोगुना पैसा लौटा भी दिया। इसके बाद भी तोमर ब्रदर्स उनसे ₹25 लाख मांगने लगे। मना करने पर उन्हें धमकाया गया और उनके घर से लग्ज़री कार जबरदस्ती ले ली गई। अब इस मामले में चौथा केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कोरबा और भाठागांव के दो अन्य पीड़ितों की शिकायत भी इसमें जोड़ी जाएगी।

बुलडोजर कार्रवाई का इंतजार

पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की सिफारिश कलेक्टर को कर दी है। हालांकि फाइल भेजे 13 दिन हो चुके हैं, प्रशासन से अब तक मंजूरी नहीं मिली है। मकान का नाप-जोख भी नहीं हुआ है। पुलिस ने साफ किया है कि वह अपनी ओर से पूरी तैयारी कर चुकी है, अब प्रशासन की अनुमति का इंतजार है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version