Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

PRSU में परीक्षा अव्यवस्था, गलत प्रश्न-पत्र बंटा, परीक्षा रद्द, छात्रों में आक्रोश…

रायपुर : 17 जून 2025

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) में परीक्षा संचालन को लेकर लगातार लापरवाही सामने आ रही है। सोमवार को B.Voc. (जेम्स एंड जैमोलॉजी) छठवें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान छात्रों को गलत विषय और सेमेस्टर का प्रश्न-पत्र बांट दिया गया, जिससे परीक्षा रद्द करनी पड़ी। छात्र जब शिकायत लेकर विभागीय कार्यालय पहुँचे, तो वहां ताला लटका मिला। बाद में प्रशासन ने स्वीकार किया कि संबंधित प्रश्न-पत्र तैयार ही नहीं किया गया था।

इससे पहले भी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में अव्यवस्थाएं सामने आई थीं। BALLB, B.Ed, फार्मेसी और LL.B जैसे कोर्सों की परीक्षाओं में छात्रों को प्रश्न-पत्र 1 से 1.30 घंटे की देरी से दिए गए। कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र घंटों इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़े :रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, 11 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लाइसेंस होंगे सस्पेंड…

शुक्रवार को भी परीक्षा केंद्र का गेट 15 मिनट देरी से खोला गया था, जबकि छात्र समय पर पहुंच चुके थे। इससे पहले 4 जून को पेपर वितरण में एक घंटे की देरी हुई थी।

इस अव्यवस्था के विरोध में NSUI ने आज विश्वविद्यालय परिसर में बुद्धि प्राप्ति हवन का आयोजन किया। संगठन ने 4 सूत्रीय मांगें रखीं —

  1. परीक्षा में पारदर्शिता
  2. समय का पालन
  3. दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई
  4. भविष्य में अव्यवस्था न हो

NSUI नेता पुनेश्वर लहरे ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में समाधान नहीं निकला, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। इधर, कुलपति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आपात बैठक बुलाई और दो दिवसीय जांच समिति गठित की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।

छात्रों का कहना है कि हर बार हो रही इस तरह की लापरवाही से उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों पर असर पड़ रहा है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version