Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में ACB का ट्रैप, स्वास्थ्य विभाग का बाबू 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

रायपुर : 17 जून 2025

नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में पदस्थ बाबू चवाराम बंजारे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन तुकाराम लहरे से जीपीएफ और अन्य बकाया राशि निकालने के बदले घूस मांग रहा था।

तुकाराम ने रिश्वत मांगने की शिकायत ACB से की थी। इसके बाद ब्यूरो ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। तुकाराम को केमिकल लगे नोटों के साथ भेजा गया, जहां ACB अधिकारी उसके रिश्तेदार बनकर साथ गए। जैसे ही चवाराम ने पैसे लेकर बैग में रखने की कोशिश की, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़े :कोरबा की पहाड़ी कोरवा महिला और नवजात की मौत: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल…

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत करें ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version