Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों का आज अंतिम दिन, कल से शाला प्रवेशोत्सव का आगाज़…

रायपुर : 15 जून 2025

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियाँ आज समाप्त हो रही हैं। कल, 16 जून से पूरे प्रदेश में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। जनप्रतिनिधि नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर स्कूलों में उनका प्रवेश कराएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि अब सभी स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध हैं और युक्तियुक्तकरण के बाद बेहतर शैक्षणिक वातावरण बना है। उन्होंने स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने की मांग पर कहा कि यदि गर्मी ज्यादा रही तो तारीख आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़े :बस्तर को मिला केंद्र से बड़ा तोहफा, केशकाल घाट पर बनेगा 11.38 KM लंबा फोर-लेन बाईपास; ₹307.96 करोड़ की मिली मंजूरी…

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों को जुलाई तक बंद रखने की मांग की है। सरकार हालात के अनुसार निर्णय लेने की बात कह रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version