Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ADEO परीक्षा में लापरवाही, ग़लत लोकेशन और अव्यवस्था से दर्जनों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित…

रायपुर : 15 जून 2025

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा रविवार को आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) परीक्षा में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है। परीक्षा केंद्र शहर से दूर आउटर इलाके में बनाए गए, जबकि शहर के कॉलेज रविवार को खाली थे।

अभ्यर्थियों ने बताया कि कोलंबिया कॉलेज जैसे केंद्र गूगल मैप पर सही तरीके से नहीं दिख रहे थे। परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे तक रिपोर्टिंग का समय था, कई छात्र 9:55 बजे तक पहुंच गए, लेकिन सिर्फ 5 मिनट की देरी बताकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

यह भी पढ़े :फर्जी नंबर प्लेट से कटा चालान, यूपी के वकील ने सीएम को लिखा पत्र…

परीक्षार्थियों का आरोप है कि केंद्र प्रबंधन ने किसी की बात नहीं सुनी और बेरोजगार युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया। अभ्यर्थियों ने व्यापम और संबंधित कॉलेज प्रबंधन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने वंचित परीक्षार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की अपील भी की है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version