Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर में झाड़ियों में मिला अधजला शव, हत्या की आशंका…

बिलासपुर: 15 जून 2025 (भूषण)

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार को ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव एक सप्ताह से अधिक पुराना है और धूप के कारण पूरी तरह जल चुका है, जिससे उसमें कीड़े लग गए हैं। मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव नग्न अवस्था में था और गले में हनुमानजी का लॉकेट मिला है।

शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान संभव नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेजी है। आशंका है कि अधेड़ की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सुनसान इलाके में फेंका गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version