रायपुर : 14 जून 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया और सिंधी समाज की सेवा भावना की सराहना की। पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और आयुष्मान कार्ड बनवाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने प्रदेश को मेडिकल हब बनाने के लिए राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, जिसमें 15 मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और वेलनेस सेंटर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, मुकेश कुमार देश के टॉपर; काउंसिलिंग शेड्यूल जल्द…
मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत, वय वंदन और मुख्यमंत्री विशेष सहायता जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार हर नागरिक को बेहतर इलाज देने प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में डॉक्टरों और आयोजकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, महापौर रामू रोहरा, आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

