Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बेरोजगारी के तानों से टूट गया सब्र, युवक ने पड़ोसी की पीट-पीटकर कर दी हत्या…

जगदलपुर : 14 जून 2025

नकटी सेमरा इलाके में बेरोजगारी को लेकर पड़ोसी के तानों से परेशान एक युवक ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक ने पहले बांस के डंडे से हमला किया, फिर ईंट से सिर पर वार कर दिया। 50 वर्षीय आसमन कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महेश कश्यप (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, महेश और आसमन के बीच लंबे समय से विवाद था। आसमन आए दिन महेश को काम न करने को लेकर ताने मारा करता था। वारदात वाले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिससे गुस्से में आकर महेश ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़े :15 दिन से मानसिक तनाव में चल रही रेडियोथेरेपी की पीजी छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम…

घटना की जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस को दी। बोधघाट थाना पुलिस ने मौके से खून से सनी मिट्टी, ईंट और बांस बरामद किया। कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version