Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कुजरी बना ‘हर घर जल’ ग्राम, सीएम बोले – यह सम्मान और सुविधा का प्रतीक…

जशपुर : 13 जून 2025

जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड स्थित ग्राम कुजरी को जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ ग्राम घोषित किया गया है। अब गांव के सभी 63 घरों में नल कनेक्शन से नियमित जल आपूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे सिर्फ योजना नहीं, बल्कि सम्मान, सुविधा और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें : कोरोना अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी संक्रमित…

ग्रामवासी अशोक भगत ने बताया कि पहले हैंडपंप से पानी भरना पड़ता था, अब घर पर नल लगने से बड़ी राहत मिली है। सत्यापन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने योजना के प्रति संतुष्टि जताई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इस उपलब्धि पर गांववासियों को बधाई दी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version