Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

MP में गर्मी चरम पर, 15-16 जून को मानसून की दस्तक और भारी बारिश के आसार…

भोपाल : 13 जून 2025

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पिछले 15 दिनों से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ठहरा हुआ है, जिससे प्रदेश में अब तक एंट्री नहीं हो पाई है। मौसम विभाग ने 15-16 जून को दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी जिले जैसे पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और खंडवा में ढाई से 4.5 इंच तक बारिश की संभावना है।

आज लू का अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, मंदसौर, आगर-मालवा समेत 12 जिलों में लू चल सकती है। बदला मौसम भोपाल, उज्जैन, धार, इंदौर, बैतूल, हरदा, सिवनी आदि जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, बारिश के आसार…

तेज गर्मी बरकरार खजुराहो में 45.8°C, ग्वालियर में 44.2°C, भोपाल में 41°C और इंदौर में 41.6°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 15-16 जून तक मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version