Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कोरबा को 223 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, कन्वेंशन सेंटर का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर…

कोरबा : 12 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा प्रवास के दौरान कन्वेंशन सेंटर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया और सेंटर का नाम उनके नाम पर करने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 223.88 करोड़ रुपये की लागत के 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रिय और जनहितकारी शासिका थीं। उन्होंने महिला शिक्षा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कन्वेंशन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़े :विजय रूपाणी का विमान हादसे में निधन, राजनीतिक जगत में शोक…

मुख्य कार्यों में जल जीवन मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वामी आत्मानंद स्कूल, सोलर पावर प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, ई-बस डिपो, और अस्पताल विस्तार कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने गुजरात-लंदन विमान हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version