Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में महिलाओं को मिली पिंक ई-रिक्शा की चाबी, मिला रोजगार और सम्मान…

रायपुर : 12 जून 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल करते हुए नवा रायपुर में ग्रामीण महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा सौंपे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 11 अप्रैल 2025 को इस योजना का शुभारंभ किया।

‘बिहान’ मिशन के तहत अभनपुर और आरंग ब्लॉक के 6 गांवों की 40 महिलाओं को यह ई-रिक्शा निशुल्क दिए गए हैं। इनका ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘Rapido’ से टाई-अप किया गया है, जिससे यात्री मोबाइल ऐप से बुकिंग कर सकते हैं। ये वाहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं।

यह भी पढ़े :भारतीय जनता पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर आयोजनों की रूपरेखा तय…

अब महिलाएं एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, जंगल सफारी और मंत्रालय जैसे स्थानों तक यात्रियों को सुगम और किफायती सेवा दे रही हैं। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान दिला रही है। बेंद्री की रेशमा साहू और केंद्री की मीना वर्मा जैसी महिलाएं अब प्रतिदिन ₹500-600 तक कमा रही हैं और गर्व से कहती हैं – “हम भी अब अपने पैरों पर खड़ी हैं।”

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version