Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आरोग्य मेलों में दिखा रक्तदान का जोश, 10 हजार से अधिक लोगों ने लिया संकल्प…

रायपुर : 12 जून 2025

विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ के 3807 आयुष्मान आरोग्य मेलों में रक्तदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन मेलों में 46 हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, वहीं 10 हजार से अधिक नागरिकों ने रक्तदान का संकल्प लिया। इस वर्ष की थीम “Give blood, give hope: together we save lives” के तहत पूरे प्रदेश में शपथ समारोह, जागरूकता रैलियाँ, पंजीकरण और रक्तदाता सम्मान जैसे आयोजन हुए। गांवों में सरपंचों की अगुवाई में भी जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए।

यह भी पढ़ें : आषाढ़ की दस्तक के साथ बदला मौसम, बारिश से राहत की उम्मीद…

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अभियान अब सिर्फ जागरूकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन बन गया है। इसका लक्ष्य हर स्तर पर आत्मनिर्भर रक्तदान तंत्र विकसित करना है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version