Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सुकमा में बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर समेत दो ढेर…

सुकमा : 12 जून 2025

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) को बड़ी सफलता मिली है। कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर समेत दो नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : महासमुंद में कोरोना की दस्तक, एक मरीज पॉजिटिव, लोगों में बढ़ी चिंता…

यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था। जैसे ही सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मुस्तैदी से जवाब देते हुए दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया नक्सली कमांडर इलाके में कई वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version