Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महासमुंद में कोरोना की दस्तक, एक मरीज पॉजिटिव, लोगों में बढ़ी चिंता…

महासमुंद : 12 जून 2025

जिले में लंबे समय बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। 10 लोगों की जांच में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित को तुरंत आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सावधानी बरतें। मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई और भीड़भाड़ से बचाव जैसे उपाय अपनाना जरूरी बताया गया है।

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के केस

देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,000 के पार पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा 2,053 एक्टिव केस केरल में सामने आए हैं। इसके अलावा गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और हरियाणा में भी नए मरीज मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह:
लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं, मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version