Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक, अमित शाह के दौरे और अनुकंपा नियुक्ति पर हो सकता है फैसला….

रायपुर : 11 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राज्य मंत्रिपरिषद की आपात कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे और कोंटा नक्सली हमले में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े :तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, प्रदेश में आज भी बरसात के आसार, 15 जून तक सक्रिय होगा मानसून…

अमित शाह 16 जून से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं और उनकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंप सकते हैं। इसके अलावा शाह बीजापुर जाकर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों पर भी चर्चा की संभावना है। यह बैठक राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक निर्णयों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version