Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, प्रदेश में आज भी बरसात के आसार, 15 जून तक सक्रिय होगा मानसून…

रायपुर : 11 जून 2025

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार शाम मौसम ने करवट ली। तेज गरज-चमक और झमाझम बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। बीती रात हुई तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर के साथ बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़े :राशिफल:11 जून 2025;जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे आम जनजीवन को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग का अनुमान है कि 15 जून के आसपास पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। किसानों और आम जनता के लिए यह राहत की खबर मानी जा रही है।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version