Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शहीद जवानों के परिजन पहुंचे गृहमंत्री निवास, अनुकंपा नियुक्ति व पेंशन की उठाई मांग…

रायपुर : 10 जून 2025

कांकू क्षेत्र से आए शहीद जवानों के परिजन बुधवार को गृहमंत्री एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सरकारी निवास पहुंचे। परिजनों ने धरना देकर वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर मुलाकात की गुहार लगाई। उनका कहना था कि वे कई सालों से अपनी जायज मांगों को लेकर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

यह भी पढ़े :सोनम रघुवंशी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग भेजेगी पुलिस, राज कुशवाहा के साथ रची थी साजिश…

गृहमंत्री विजय शर्मा ने परिजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है और उनके साथ किसी तरह की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version