Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई, बताया विकास की ऐतिहासिक यात्रा…

कवर्धा : 10 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उन्हें बधाई दी और इस कालखंड को भारत के पुनर्निर्माण और वैश्विक प्रतिष्ठा की कहानी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को जन आंदोलन में बदला है। भारत ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक उत्थान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, परीक्षा 27 जुलाई को…

प्रमुख उपलब्धियां:
जनधन, UPI और डिजिटल इंडिया से देश हुआ कैशलेस, 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक खत्म कर अस्मिता को बल मिला। 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ आवास, 12 करोड़ शौचालय और 15 करोड़ जल कनेक्शन से गरीबों को गरिमा मिली। स्वास्थ्य, कृषि और उद्यम के क्षेत्र में आयुष्मान भारत, पीएम किसान और मुद्रा योजना जैसे कदमों ने बड़ा बदलाव लाया।

भावना बोहरा ने इसे “अंत्योदय से राष्ट्रोदय” की यात्रा बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने प्रधानमंत्री को निर्णायक नेतृत्व के लिए हार्दिक अभिनंदन दिया।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version